फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करने की अपील

विज्ञापन
फोटो : 41कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व डीजीपी शील मधुर। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। पूर्व डीजीपी शील मधुर ने सादर इंडिया के तत्वावधान में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान की निरंतरता और नेशनल फ्लैग डे की मांग के तहत कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय कोसली और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शहीद आकाश यादव राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसली में विद्यार्थियों और शिक्षकों को तिरंगे के इतिहास, महत्व, सम्मानजनक तरीके से रखरखाव के विषय में विस्तार से बताया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस पर सहमति जताते हुए नेशनल फ्लैग डे की मांग का समर्थन भी किया।

पूर्व डीजीपी शील मधुर ने बताया कि उनके नारे हर-हर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का उद्देश्य देश के हर घर में तिरंगा पहुंचाना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा है। उन्हें उम्मीद है कि वर्ष 2021 से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से लगातार की जा रही मांग को प्रधानमंत्री इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर पूरा करते हुए नेशनल फ्लैग डे की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर बल्डोदिया, साहित्यकार आलोक भांडोरिया, कोसली कॉलेज की प्राचार्य डॉ. लाज कौशल और स्कूल प्राचार्य दयानंद शर्मा सुरेंद्र कुमार, नागेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें