फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महापुरुषों के जीवन और सामाजिक योगदान पर डाला प्रकाश

Sun, 12 Apr 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी का स्वागत करते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 25 स्थित बिजलीघर जाटव चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी पहुंचे। महापुरुषों के जीवन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। प्रवीण चौधरी ने कहा कि ज्योतिबा फुले और डॉ. आंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए कार्य किए। इस अवसर पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

वहीं मॉडल टाउन स्थित आंबेडकर लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में निहारिका चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है और युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें