फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मामड़िया आसमपुर में 10 लाख से बना हाईटेक इंडोर जिम

Wed, 14 Oct 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मामड़िया आसमपुर में आधुनिक इंडोर जिम का सपना हुआ साकार।संवाद
विज्ञापन
कुंड। खोल खंड के गांव मामड़िया आसमपुर में 10 लाख की लागत से हाईटेक इंडोर जिम बनकर तैयार हो गया है। इसमें गांव के युवाओं को आधुनिक मशीनों से व्यायाम करने की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से सेना और पुलिस में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ होगा।
विज्ञापन

गांव में जिम स्थापित करवाने के लिए सरपंच अशोक यादव लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और क्षेत्रीय विधायक डॉ. कृष्ण कुमार से मुलाकात कर जिम बनवाने की मांग रखी थी।
इसके बाद सरकार की ओर से राशि मंजूर की गई। पंचायत पहले ही जिम हॉल का निर्माण करवा चुकी थी। सरपंच अशोक यादव ने बताया कि जिम में आधुनिक मशीनें लगने से युवाओं को शारीरिक अभ्यास के लिए दूर-दराज के निजी जिम में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इससे उनका समय और पैसा बचेगा। गांव में इनडोर के साथ आउटडोर जिम की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीणों को नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल और फिटनेस की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंचायत की प्राथमिकता है। इससे युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।
सरपंच ने जिम के लिए राशि मंजूर करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और विधायक डॉ. कृष्ण कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम गांव के युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें