फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट चला रहे थे दोपहिया, डीएसपी ने थमाए गुलाब.

Tue, 10 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन चालकों को जागरूक किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नाईवाली चौक से सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ सोमवार को डीएसपी यातायात गजेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने एसपी संगीता कालिया के निर्देश पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को गुलाब देकर यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगा कर वाहन चलाने बारे में जागरूक किया। वहीं हेलमेट पहन कर वाहन चलाने वालों को भी गुलाब देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षा सप्ताह के दौरान पुलिस तथा सड़क सुरक्षा संगठन के सदस्यों द्वारा प्रमुख चौराहों पर कार्यक्रम का आयोजन कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। अभियान 9 से 15 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर यातायात प्रभारी हरि सिंह, शहर यातायात प्रभारी विनोद कुमार, हरियाणा रोडवेज के डब्ल्यु, एम. संजीव तिहाल, स्टेनो कैलाश चंद, बीर सिंह प्रधान, ट्रेनिंग स्कूल इन्चार्ज समय सिंह, देवेंद्र तिवाड़ी, सुरेश इंस्पेक्टर, आरएसओ महासचिव रमेश वशिष्ठ, विनोद पारिक, नितेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, लोकेश गोयल, प्रकाश यादव, बीडी अग्रवाल मौजूद रहे।
--------
बस स्टैंड पर भी किया जागरूक
डीएसपी गजेंद्र कुमार ने बस स्टैंड रेवाडी के प्रांगण में प्रशिक्षक चालकों तथा हरियाणा रोडवेज के चालकों से कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करना ही सड़क हादसों का मुख्य कारण होता है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह आम आदमी हो या फिर कोई सरकारी कर्मचारी  अधिकारी किसी कीमत पर नहीं बक्शा जायेगा। डीएसपी ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यदि थोड़ी  सावधानी बरती जाए तो हादसों में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

-------------
क्या-क्या बताए रूल्स ऑफ द रोड
वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगानी चाहिए। वाहन में क्षमता से अधिक माल नहीं रखना चाहिए। चौपहिया वाहन चालक पायदान व छतों पर सवारियों को न बैठाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। वाहन को निर्धारित गति में ही चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। गलत साइड से ओवरटेक न करें। धुंध के मौसम में फॉग लाइट का प्रयोग करें। बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाएं ताकि रात के समय वाहन दिखाई दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें