फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क किनारे खड़े भारी ट्रकों से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था

Tue, 12 May 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नंदरामपुर बास रोड पर सड़क किनारे खड़े लोडिंग ट्रक। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
धारूहेड़ा। नंदरामपुर बास रोड पर कई दिनों से सड़क किनारे भारी ट्रकों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर कतार में खड़े ट्रकों के कारण जाम की स्थिति बन रही है और राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों की वजह से सड़क संकरी हो जाती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय स्कूल वाहनों, दुपहिया चालकों और ग्रामीणों को निकलने में दिक्कत होती है। रात में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
गांव खरखड़ा निवासी प्रकाश यादव ने मामले को गंभीर बताते हुए ट्रैफिक पुलिस सहित संबंधित विभागों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क को ट्रक पार्किंग स्थल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हटाकर नियमित निगरानी की जाए और ट्रकों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और हादसों की संभावना कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें