फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तेज धूप से बढ़ी गर्मी, कल से मौसम में बदलाव की संभावना

Fri, 28 Aug 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भाड़ावास ओवरब्रिज से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को सुबह से धूप होने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि अधिकतम तापमान में वीरवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं, एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। इससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ सकता है, लेकिन रात में मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


दिनांकअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
28 अगस्त35.5- -26.6
27 अगस्त36.5- -24
26 अगस्त29- -26.2
25 अगस्त29.5- -25.2
24 अगस्त29.5- -25.2
23 अगस्त35.4- -27
22 अगस्त35.5- -26.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें