फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अप्रैल में मई जैसी गर्मी, तापमान पहुंचा 41 डिग्री, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Sat, 15 Apr 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गर्मी में छाता लेकर जातीं युवतियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मौसम का मिजाज अब लगातार गर्म हो रहा है। तेजी से बढ़ती गर्मी ने पसीने निकालने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय धूप असहनीय होती जा रही है। लोग धूप से बचाव के लिए छाता और सिर पर कपड़ा लेकर बाहर निकलने लगे हैं। शुक्रवार को रेवाड़ी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को दो डिग्री की बढ़ोतरी होने पर दिन का अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि एक डिग्री की गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

तीन दिन में ही दिन के तापमान में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को दिन का तापमान 37.7 डिग्री, शुक्रवार को 39.0 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी हालांकि इस दौरान सम्पूर्ण इलाके में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। तापमान 42 डिग्री से पार जा सकता है। बीच-बीच में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बादलवाई देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अप्रैल के बाद मौसम में फिर होगा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा व दिल्ली में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज होगी, क्योंकि अरब सागर पर बना प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन राजस्थान और गुजरात के नजदीक पहुंच जाएगा और सम्पूर्ण इलाके पर गर्मी अपने प्रचंड तेवर से आगाज करेगी। जिस कारण तापमान 42 डिग्री से पार जा सकता है। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बादलवाई देखने को मिलेगी। 16 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा और दिल्ली में आंशिक बादलवाई देखने को मिलेगी। साथ ही 19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर बदलाव और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
पिछले दिनों का तापमान (सेल्सियस में )

दिनांक-अधिकतम-न्यूनतम
6 अप्रैल-32.5-19.0
7 अप्रैल-32.6-15.0
8 अप्रैल-33.5-14.0
9 अप्रैल-36.0-14.0
10 अप्रैल-36.0-15.6
11 अप्रैल-37.0-15.8
12 अप्रैल-36.5-20.6
13 अप्रैल-37.7-20.0
14 अप्रैल-39.0-19.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें