फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित, पारा 42 डिग्री पार

Sun, 17 May 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लू चलने की वजह से आंबेडकर चौक के पास कम वाहनों की आवाजाही। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। भीषण गर्मी और लू से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह तेज धूप निकलने के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दिनभर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
तेज धूप और लू के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। दोपहर के समय खासतौर पर सड़कें सूनी नजर आईं।
जिले की हवा की गुणवत्ता में भी बदलाव देखने को मिला। रविवार को एक्यूआई अधिकतम 160 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में माना जाता है। हालांकि इससे पहले शनिवार को एक्यूआई 201 तक पहुंच गया था, जो खराब श्रेणी में शामिल होता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी गर्मी और लू जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें