फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Sun, 11 Aug 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 26रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने शनिवार से हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया है। इनका कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मान लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

राज्य प्रधान विशाल धनखड़ ने बताया कि सरकार कर्मचारियों के साथ खेल खेल रही है। एनएचएम कर्मचारियों के घाव पर मिर्ची लगाने का काम रही है। सरकार कर्मचारियों के सर्विस बायलॉज फ्रिज करा रही है। सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि एनएचएम कर्मचारियों का नियमितीकरण पॉलिसी में शामिल नहीं किया जा सकता।
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण सभी सरकारी संस्थानों में डिलेवरी का लोड बहुत ज्यादा हो गया है। टीककाकरण का कार्य बाधित है। रेफरल ट्रांसपोर्ट की सुविधा पूरी तरह से ठप है। ऑनलाइन रिपोर्टिंग का कार्य पूरी तरह से बाधित है। टीबी के टेस्ट नहीं किया जा रहे। मेंटल हेल्थ, आरबीएसके पूरी तरह से ठप है। उन्होंने कहा कि सरकार मांगों को जल्द पूरा करे, नहीं तो एनएचएम कर्मचारी लंबे आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसकी पूरी तरह से जिम्मेदारी अधिकारियों और सरकार की होगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों की भी हड़ताल जारी है। इसके चलते गर्भवती महिला व अन्य मरीजों की एचआईवी जांच प्रभावित हो रही है। साथ ही मरीजों को नशा छुड़ाने की दवा तक नहीं मिल रही। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से उनकी अनदेखी की जा रही है। सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें