फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी : प्रो. महेश कुमार

Sun, 11 Aug 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। प्रैसवार्ता को संबो​धित करते कांग्रेस नेता प्रो. डॉक्टर महेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
बावल। कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रो. डॉक्टर महेश कुमार ने शनिवार को शहर के मॉडल टाउन स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता की। कहा कि कांग्रेस पार्टी चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में मज़बूत हो रही है। सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत चल रही पद यात्रा से लाखों लोग अब रोज जुड़ रहे हैं। इससे पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी। इस मौके पर नवीन यादव, नीरज जाटव, चरण सिंह झाबुआ, सुरेंद्र बनीपुर, राधेश्याम, मुन्नालाल नांगल शाहबाज़पुर, राकेश चाँदुवास, परवीन हुसैनपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें