फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल अस्पताल में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Thu, 26 Jun 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने नागरिक अस्पताल में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीसी अभिषेक मीणा और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर की चार में दो लिफ्ट रनिंग कंडीशन में हैं। इनको अभी तक लोक निर्माण विभाग की विद्युत शाखा ने सीएमओ को हैंडओवर नहीं किया है।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को दोनों लिफ्ट स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सिविल अस्पताल में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं है। यहां पैनल में पानी भर गया था।
इस पर डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पैनल को सुरक्षित हाई लेवल पर स्थापित किया जाएगा। तब तक बिजली सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने रेवाड़ी सिविल अस्पताल में एमआरआई के लिए स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में आम नागरिकों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि फायर एग्जिट के लिए 6 मीटर चौड़ा मार्ग तय हो गया है। सीएमओ ने बताया कि नया शवगृह स्थापित करने के लिए स्थान चयनित कर लिया गया है। इसका नक्शा बनवाने के लिए आर्किटेक्ट के पास भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें