फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीप्लांट और कूलर पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर

Mon, 24 Aug 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में घरों पर लगे मनीप्लांट पौधे और कूलरों पर स्वास्थ्य विभाग विशेष नजर रखेगा। डेंगू और मलेरिया के मरीज हाल में ही मिलने के बाद टीम ने मरीजों की खोज और उनका ट्रीटमेंट करने के लिए विशेष रूप से रैपिड एक्शन टीम बनाई है।
विज्ञापन


यह टीम घर-घर जाकर मनीप्लांट और कूलर के पानी की जांच करेगी। यही नहीं संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी लिए जाएंगे। टीम की कमान एंटी डेंगू पखवाड़ा के नोडल अधिकारी डॉ.जेके सैनी के हाथ में होगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को डेंगू के 2 संदिग्ध जबकि मलेरिया के 9 कन्फर्म केस मिले थे, जिनका उपचार समय रहते कर दिया गया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्लूएचओ) के मुताबिक डेंगू मच्छर जनित वायरल बीमारी है। दुनिया भर में इन मच्छरों की संख्या 50 साल में 30 गुना बढ़ी है। वहीं भारत की हिस्सेदारी अभी 30 गुना है।
विज्ञापन

--------

डेंगू के बढ़े, जबकि मलेरिया के घटे हैं मरीज
जिले की बात करें तो यहां डेंगू के मरीज बढ़े हैं, जबकि मलेरिया के मरीजों की संख्या में कमी आई है। हालांकि फिर भी मलेरिया के मरीजों की संख्या काफी अधिक है। पिछले साल डेंगू के 8 सस्पेक्टेड केस मिले थे, वहीं मलेरिया के मरीजों की संख्या 64 थी। वहीं चिकनगुनिया का पिछले साल सिर्फ एक केस सामने आया था।
----

सालवार बुखार की यह रही स्थिति
------------------------------------------
साल-    मलेरिया-    डेंगू-   चिकनगुनिया
2011-   132-      3-      0
2012-   122-      45-      4
2013-    91-        0-     0
2014-    64-       8-    1
------------------------------------------

कहां पनपता है डेंगू और बचाव के क्या हैं उपाय
डेंगू (एडीज इजिप्टी) दिन में ही काटता है, जबकि मलेरिया के मच्छर दिन-रात दोनों समय सक्रिय रहते हैं। डेंगू खासतौर पर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। इसलिए घर या आसपास किसी खाली डिब्बे में भरा पानी, मनीप्लांट के पानी या फिर कूलर में पानी भरा न रहने दें। इसके अलावा हाफ शर्ट या शॉट्र्स भी नहीं पहनने चाहिए। वहीं मलेरिया का मच्छर गंदे पानी में भी पनपता है। बुखार, उल्टी आदि आने पर डॉक्टर्स की तुरंत सलाह लेनी चाहिए।
---------

डेंगू के लक्षण
अगर बुखार तीन दिन से ज्यादा हो और इसके साथ शरीर में चकत्ते से पड़ने के साथ ही सिरदर्द हो तो यह डेंगू हो सकता है। ऐसे में अधिक से अधिक पानी पिएं और डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह के साथ ही पूरा आराम करें।
विज्ञापन

--------

डॉक्टर्स की टीम पूरे जिले में डेंगू और मलेरिया के संभावित मरीजों को खोज कर रही है। हमारा प्रयास होगा कि इस साल मानसून जनित इन बीमारियों को रोका जाए।
-डॉ.जेके सैनी, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें