फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एचबीएसई...राजनीति विज्ञान के सब्जेक्टिव प्रश्नों ने 12वीं के परीक्षार्थियों को उलझाया

Fri, 27 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : हिंदू विद्यालय परीक्षा केंद्र से राजनीतिक विज्ञान का पेपर देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। जिले के 54 परीक्षा केंद्रों में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी निगरानी की गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि आब्जेक्टिव प्रश्न आसान थे जबकि सब्जेक्टिव प्रश्नों ने उलझाया।
विज्ञापन

12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की परीक्षा में 5 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक चली। विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू किया गया था।
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की गहन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

कुछ विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया, वहीं कुछ का कहना था कि पेपर थोड़ा कठिन रहा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों की गहन जांच की गई।
केंद्रों के बाहर भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार गश्त करता रहा और आसपास लोगों को रुकने नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्रों के निकट स्थित फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रखवाई गईं, ताकि नकल की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
नकलविहीन तरीके से परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए हैं। 54 केंद्रों पर अधीक्षक, 100 डिप्टी सुपरिटेंडेंट और 730 से अधिक सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 विद्यार्थियों पर एक सुपरवाइजर को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू रहेगी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

घुमा कर पूछे गए थे सब्जेक्टिव प्रश्न
राजकीय बाल विद्यालय से परीक्षा देने हिंदू स्कूल पहुंचे 12वीं के छात्र चेतन ने बताया कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम आधारित था और अधिकतर प्रश्न भारतीय संविधान से जुड़े थे। ऑब्जेक्टिव प्रश्न काफी आसान थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय नहीं लगा। सब्जेक्टिव प्रश्न घुमाकर पूछे गए थे जिससे उसे समझने में अतिरिक्त समय लगा। कुल मिलाकर पेपर संतोषजनक रहा।
-
तैयारी के अनुरूप मिला आसान प्रश्नपत्र
कक्षा 12वीं के छात्र गगन ने बताया कि जिस स्तर की तैयारी उन्होंने की थी, उसके मुकाबले प्रश्न पत्र ठीक ठीक रहा। सवाल देखते ही उनका मन खुश हो गया। उन्होंने कहा कि इस बार राजनीतिक विज्ञान में बेहतर अंक आने की पूरी उम्मीद है। गगन ने निर्धारित समय से पहले ही पूरा पेपर हल कर लिया था।

आज होगी इन विषयों की परीक्षा
शनिवार को 10वीं कक्षा के हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 12वीं कक्षा की 2 मार्च को फिजिक्स और इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा होगी। दोनों परीक्षाएं दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक संपन्न होंगी।

वर्जन :
बोर्ड की राजनीतिक विज्ञान विषय की 12वीं कक्षा की परीक्षा 54 केंद्रों पर शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। -रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।

फोटो : हिंदू विद्यालय परीक्षा केंद्र से राजनीतिक विज्ञान का पेपर देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।

फोटो : हिंदू विद्यालय परीक्षा केंद्र से राजनीतिक विज्ञान का पेपर देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें