फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीएसई : 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं कल से, 602 विद्यार्थी होंगे शामिल

Wed, 02 Jul 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट (पूरक) परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को होगी, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 से 14 जुलाई तक चलेंगी। 602 विद्यार्थी 12वीं और 242 विद्यार्थी 10वीं कक्षा की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थी हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर कंपार्टमेंट परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र जरूर लेकर आएं।
परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। कक्षा 12वीं की सभी विषयों की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होंगी।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं की डेटशीट :
4 जुलाई को अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, अकाउंट, बंगाली, पंजाबी विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा होगी।

कक्षा 10वीं की डेटशीट :
5 जुलाई को अंग्रेजी, 7 जुलाई को हिंदी, 8 जुलाई को गणित मानक, गणित बुनियादी, 9 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 10 जुलाई को विज्ञान और 11 जुलाई को गृह विज्ञान, बंगाली, पंजाबी, संस्कृत, कला, 14 जुलाई को संस्कृत व्याकरण, आईटी इनफॉरमेशन विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा होगी।

.........

कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को होगी, जबकि 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 5 से 14 जुलाई तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं को मिलाकर जिले में कुल 844 विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं के नकलमुक्त संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


- सुभाष चंद सांभरिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें