फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एचबीएसई... 12वीं की आज और 10वीं की परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 57 परीक्षा केंद्रों पर वीरवार से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। पहले दिन कक्षा 12वीं की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 10वीं की पहली परीक्षा 28 फरवरी को गणित विषय की होगी। 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों को 15 मिनट का समय दिया जाएगा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले में 10वीं में करीब साढ़े 4 हजार और 12वीं में लगभग 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुंचना होगा और परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचने पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए एक ऑब्जर्वर रहेगा
परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 1 ऑब्जर्वर रहेगा। वहीं, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक, ओपन परीक्षाओं के मद्देनजर परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। बोर्ड अधीक्षक रेवाड़ी, दुलीचंद यादव ने बताया कि दोनों कक्षाओं में 15 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक सेंटर पर अधिकतम 312 परीक्षार्थी बैठेंगे। हालांकि, कुछ पेपर में कुछ सेंटरों पर 150 करीब विद्यार्थी भी बैठाए जाएंगे। प्रत्येक सेंटर पर 24 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी व 10वीं के परीक्षार्थी को 24 पेज की व दी 12वीं के परीक्षार्थी को 32 पेज की उत्तर-पुस्तिका जाएगी। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में कोई भी फोटो कॉपी की दुकान खुली नहीं रहेगी।
विज्ञापन

-


परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

सभी परीक्षार्थियों को अपने स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ विद्यालय का आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। पारदर्शी पाउच में पेंसिल, पेन, इरेजर, स्केल, राइटिंग पैड और पानी की पारदर्शी बोतल परीक्षार्थी अपने साथ परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं।



परीक्षा केंद्र पर यह सामग्री होगी वर्जित

किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है। कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे प्रिंटेड या लिखी हुई पाठ्य सामग्री, पेन ड्राइव, आदि, वॉलेट, हैंडबैग, गॉगल्स, पाउच आदि व्यक्तिगत वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।

-

जिले के यह विद्यालय बनाए गए परीक्षा केंद्र
बावल सब-डिवीजन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल असियाकी पांचौर सांपली, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बधराना, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बगथला, राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल बावल, गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बावल, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल गुजर माजरी, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल मोहनपुर, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नांगल शाहबाजपुर, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नांगल तेजू, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल प्राणपुरा, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल संगवाड़ी, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल सुलखा परीक्षा केंद्र होंगे।
कोसली सब-डिवीजन : राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल भाखली, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल झाल, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल जाटूसाना, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल झाडौदा, राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल कोसली, एसएफएलटीएलटीएवाई राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल कोसली, राणा कृष्णा सीनियर सेकंडरी स्कूल करोली, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल लूखी, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नाहड़, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नेहरूगढ़, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल पाल्हावास, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल रतनथल, श्याम नगर आइडियल पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
रेवाड़ी सब-डिवीजन : राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बेरली खुर्द, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बुढ़पुर, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बीकानेर, राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल डहीना, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल धारूहेड़ा, राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल धारूहेड़ा, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल गोकलगढ़, राजकीय हाई स्कूल गोकलपुर कुंभावास, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल हांसाका, राजकीय सीनियर सेकंडरी काकोरिया, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल कंवली, एसजेएस राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल करावड़ा मानकपुर, बीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल खोरी, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल कुंड, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल माहेश्वरी, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल मंदौला, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल मोतला कलां, राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल माजरा श्योराज, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नंगली गोधा, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल नंदरामपुर बास, राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी-1, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल रेवाड़ी-4, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल रेवाड़ी-5, हिंदू सीनियर सेकंडरी स्कूल रेवाड़ी-6, जैन बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी-10, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल सहारनवास, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल शाहबाजपुर, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल सीहा, राजकीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल जैनाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


र्जन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं वीरवार से शुरू होंगी। जिसके लिए जिले में 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें