फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एचबीएसीई की परीक्षा, विद्यार्थी बोले आसान था पेपर

Fri, 28 Feb 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मयूर, विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा वीरवार को हुई। कुल 44 केंद्रों पर 7400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। फिलहाल नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से आयोजित हुई हैं। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर आसान था, वे आसानी से पास हो जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा का दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक हुई। परीक्षार्थी आधा घंटा पहले ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच चुके थे। दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों का प्रवेश आरंभ हो गया था। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ जमा न हो इसे लेकर पुलिस भी लगातार ध्यान रखे हुई थी। इस दौरान आसपास लगी फोटो स्टेट की दुकान भी बंद रही। परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए जिले में विशेष उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है, जो लगातार चेकिंग करते रहे। प्रत्येक सेंटर पर करीब 312 परीक्षार्थी रहे। हालांकि, कुछ सेंटरों पर विद्यार्थियों की संख्या 150 विद्यार्थी भी थी। प्रत्येक सेंटर पर 24 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी।



आज होगी 10वीं की गणित विषय की परीक्षा :

28 फरवरी को एचबीएसई 10वीं की गणित की परीक्षा होगी, जबकि एक मार्च को 12वीं की हिंदी कोर विषय की परीक्षा होनी है।

काफी सरल था पेपर

परीक्षार्थी मयूर ने बताया कि पहले दिन अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा हुई। पेपर ठीक-ठाक आया था, जिसको हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। बेहतर प्रयास किया है।
विज्ञापन


परीक्षा की शुरुआत उम्मीद से अच्छी

भूपेंद्र ने बताया कि परीक्षा की शुरुआत उम्मीद से अच्छी हुई है। समय प्रबंधन के हिसाब से पेपर दिया गया था। अच्छे अंक आने का विश्वास है।

मॉडल पेपर हल करने का मिला फायदा

परीक्षार्थी साहिल ने बताया कि पिछले वर्ष के मॉडल पेपर हल करने का फायदा मिला। लगभग पेपर उसी के अनुरूप था। शिक्षकों के टिप्स काफी काम आए हैं। कोशिश अच्छी की है।

प्रश्नपत्र देख थोड़ी सी हुई घबराहट

12वीं कक्षा की परीक्षा देने आए रोहन ने कहा कि नियमित रूप से रिवीजन करने का परिणाम यह रहा कि पेपर जब सामने आया तो सभी प्रश्न ऐसे प्रतीत हो रहे थे जैसे कुछ देर पहले ही पढ़े हों। पहले तो थोड़ी सी घबराहट थी लेकिन उसके बाद सारा डर जैसे गायब हो गया। परीक्षा ठीक गई है।

हरियाणा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। 12वीं में कुल 44 केंद्रों पर 7400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। फिलहाल नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण रूप से आयोजित हुई है।
दुलीचंद यादव, बोर्ड सुपरिटेंडेंट

मयूर, विद्यार्थी। संवाद

मयूर, विद्यार्थी। संवाद

मयूर, विद्यार्थी। संवाद

मयूर, विद्यार्थी। संवाद

मयूर, विद्यार्थी। संवाद

मयूर, विद्यार्थी। संवाद

मयूर, विद्यार्थी। संवाद

मयूर, विद्यार्थी। संवाद

मयूर, विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें