समारोह में सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ (हजरस) की ओर से आंबेडकर भवन में स्टेट अवार्डी शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्टेट अवाॅर्डी शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सुमेर सिंह ने की, जबकि एडवोकेट राजकुमार जलवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन राज्य प्रचार सचिव राजपाल दहिया ने किया।
समारोह में स्टेट अवार्डी शिक्षक राजकुमार श्योराज माजरा और रितेश मेहरा को फूलमालाएं पहनाकर तथा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। इसके अलावा नीट, आईआईटी, आईआईएसईआर सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान होशियार सिंह अहरोदिया, प्रदेश सचिव रमेश अहरोदिया, जिला सचिव दयाराम मोरवाल, बिजेंद्र दुल्हेड़ा, रमेश सिंघल, रामनिवास गोठवाल, सिकंदर, बलराज मोदीपुर, विक्रम सिंह, भूप सिंह, रणबीर शास्त्री, हरीश मोदीपुर और यशपाल सुलखा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।