संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नवसंवत्सर पर महंत नरोत्तम दास महाराज की अगुवाई में हवन किया गया। इसके बाद क्षेत्र के पांच गांवों के अभिभावकों ने नए शैक्षणिक सत्र की परियोजनाओं पर विचार किया।
पूर्व सरपंच विक्रम पांडे मुख्य अतिथि रहे जबकि सरपंच सरिता यादव, धवाना की सरपंच बाबूलाल यादव, मसीत के सरपंच अशोक यादव, युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज विशिष्ट अतिथि रहे। प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने यजमान की भूमिका निभाई।
सेवानिवृत्त प्राध्यापक राजसिंह आर्य के संयोजन में आयोजित इस हवन में पांच गांवों के सामाजिक कार्यकर्ता और अभिभावक शामिल हुए। नए शैक्षणिक सत्र दाखिला बढ़ाने, गुणात्मक सुधार करने, जीरो ड्रॉप आउट करने पर चर्चा की गई। क्षेत्र सभी पूर्व तथा वर्तमान सरपंचों, नंबरदारों, शिक्षाविदों तथा सामाजिक कार्य कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के संरक्षक बनने का संकल्प लिया। स्वामी नरोत्तम दास ने सभी को नव संवत की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में निरंतर गुणात्मक सुधार के लिए सभी को बधाई दी। स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
संचालन शक्ति सिंह ने किया। कवि नाहर सिंह, नंबरदार आनंदपाल सिंह, कोच होशियार सिंह, वेद प्रधान, सूबेदार मेजर हरपाल सिंह, कैप्टन सत्यनारायण, हेड मास्टर रामकुमार, होशियार सिंह, मामचंद, लीलूराम, विकास यादव, संदीप ने सुझाव दिए। सरपंच प्रतिनिधि दीपक यादव ने सभी का आभार ज्ञापित किया।