रेवाड़ी। गुरु पूर्णिमा पर वीरवार को रामपुरा स्थित भगवत भक्ति आश्रम में हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम में पहुंचे थे।
आश्रम में आयोजित कार्यक्रम का समापन 15 जुलाई को पंचमी पर किया जाएगा। कार्यक्रम में राव राघवेंद्र सिंह, डाॅ. कपूर सिंह, प्रदीप भार्गव, कैप्टन भोलाराम, कर्नल रणवीर सिंह, मनीष सहगल, हरकेष यादव, प्रमिला भार्गव, धर्मपाल, शरद यादव के पुत्र राहुल, विश्वजीत, सुधीर कुमार, राजेंद्र, नरपाल यादव, विक्रम, बनवारी लाल अग्रवाल व सुरेन्द्र यादव मौजूद थे।