फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शनि पूर्णिमा पर किया हवन

Sat, 03 Jan 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 11रेवाड़ी। गांव बूढ़पुर ​स्थित भगवान परशुराम शिक्षा समिति परिसर स्थल में शनि पूर्णिमा क
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बूढ़पुर स्थित भगवान परशुराम शिक्षा समिति परिसर में शनि पूर्णिमा पर हवन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गौतम ने की।
विज्ञापन

उन्होंने समिति के सभी आजीवन सदस्यों, संरक्षण सदस्यों व कार्यकारिणी की ओर से समाज के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक, धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।
हवन में मुख्य यजमान की भूमिका मेजर राजकुमार यादव एवं तेजभान कुकरेजा ने निभाई। आचार्य विशाल शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत हवन कराया।
समिति के महासचिव अजय शर्मा एडवोकेट ने बीते वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि आगामी नववर्ष में नई योजनाएं बनाकर शिक्षा समिति के कार्यों को और विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही समिति परिसर में यज्ञशाला का निर्माण किया जाएगा, जिससे धर्म व संस्कृति से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

संस्था की महिला प्रमुख दीपा भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी सदस्यों को अपने परिवार की महिलाओं को भी कार्यक्रमों में साथ लाना चाहिए, ताकि राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष जगदीश राय वशिष्ठ, पूर्व कोषाध्यक्ष शिवकुमार हरित, हिमालय परिवार के प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, प्रांत मंत्री पुनीत वशिष्ठ, प्रांत संयोजक तेजभान कुकरेजा, आजीवन सदस्य वासुदेव वशिष्ठ, बबरू भान यादव, अर्पित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें