फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेगी हसला

विज्ञापन
रविंद्र भाकली-जिला प्रधान, हसला। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी जिला हर दिन शिक्षा के क्षेत्र में कीर्ति के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। सत्र दर सत्र हर शैक्षणिक सत्र में एक से बढ़कर एक बुलंदियों को छू रहा है। शिक्षक साथियों और विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों को देख हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन बेहद हर्ष और गौरव की अनुभूति कर रही है। उक्त विचार हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के पूर्व राज्य प्रधान अनिल यादव एवं वर्तमान जिला प्रधान रविंद्र भाकली ने प्रेसनोट में व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन

दोनों शिक्षक नेताओं ने सबसे पहले नव पदोन्नत प्राचार्यों को एसोसिएशन की ओर से बधाई दी और बताया कि जल्द ही जिला रेवाड़ी की हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन इकाई की ओर से राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी साथियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। हसला जिला प्रधान रविंद्र भाकली ने कहा कि यह जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि हाल ही में जिले के दस शिक्षक साथियों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन की समस्त जिला कार्यकारिणी एवं समस्त शिक्षक संगठन अपने साथियों की इन उपलब्धियों के लिए उनका मान सम्मान करना चाहती है, ताकि भविष्य में इन उपलब्धियों में और कई गुना इजाफा हो सके। हसला के पूर्व राज्य प्रधान अनिल यादव के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक जिले से इतने शिक्षकों को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। हम चाहते हैं कि यह परंपरा बरकरार रहे और भविष्य में हमारा जिला और बेहतरीन कार्य करे। हसला के जिला महासचिव सतपाल सिंह ने अनुसार जल्द ही रूपरेखा तैयार कर सम्मान समारोह की तारीक घोषित की जाएगी। सभी उपस्थितों ने जिला रेवाड़ी से हाल ही में राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया की मां के निधन पर शोक प्रकट किया गया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें