फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हसला पदाधिकारी बोले-जांच से पहले शिक्षक को दोषी न ठहराया जाए

Fri, 17 Jul 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान मनोज मसानी और खोल खंड प्रधान टेकचंद के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धवाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहा का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने छात्र जतिन के आत्महत्या मामले के संबंध में शिक्षकों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

हसला के जिला प्रधान मनोज मसानी व खोल खंड प्रधान टेकचंद ने छात्र जतिन की मौत पर शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। हसला पदाधिकारियों ने कहा कि बिना निष्पक्ष जांच पूरी हुए प्रवक्ता श्यामलाल को दोषी ठहरया जा रहा है। इसे न्याय के मूल सिद्धांतों के विपरीत बताते हुए आपत्ति जताई।
संगठन ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने की मांग की, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि वह मामले को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित कराने के लिए प्रयास जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें