फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नीट यूजी में धारूहेड़ा के दिवांशु ने पाई सफलता

Fri, 17 Jul 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
छात्र दिवांशु।
विज्ञापन
धारूहेड़ा। क्षेत्र के होनहार छात्र दिवांशु ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में देश में 398वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने 720 में 581 अंक हासिल किए हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 17633 है जबकि कुल पर्सेंटाइल 99.11 दर्ज किया गया। दिवांशु ने बायोलॉजी में 96.60, केमिस्ट्री में 94.61 और फिजिक्स में 99.83 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दिवांशु के पिता बस्ती राम और माता नीतू ने बताया कि बेटे ने नियमित पढ़ाई, अनुशासन और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके बड़े भाई आयुष एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार में शिक्षा का सकारात्मक माहौल होने के कारण दिवांशु को भी डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें