फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी दिवस पर हरियाणवी लोक शैली का दिखा बोलबाला

Sun, 02 Nov 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुतियां देते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को बाल भवन परिसर में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की तर्ज पर सजाए गए बाल भवन में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलााध्यक्ष वंदना पोपली मौजूद रहीं।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हरियाणा की परंपरा और विरासत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति सांस्कृतिक मंच से दी गई। पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वचुर्अल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में दिखाया गया।
बाल भवन से स्वागत गेट से सांस्कृतिक मंच तक हरियाणवी लोक शैली में विद्यार्थियों द्वारा सुसज्जित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विधायक व अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी पारंपरिक हरियाणवी शैली पर गौरवान्वित होते हुए युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का परिचायक होने के लिए प्रेरित किया। विधायक व अन्य गणमान्य लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर अपने चित्र भी खिंचवाए। उत्सव में हरियाणा गीत का भी गायन किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव में म्हारी विरासत, म्हारी संस्कृति आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इन प्रदर्शनी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सहयोग से तैयार किया गया था। वहीं कार्यक्रम में सांझी और रंगोली शिक्षा विभाग के कला संकाय के शिक्षकों द्वारा तैयार की गई।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने हरियाणा दिवस और रेवाड़ी की वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि आज ही के दिन 36 साल पहले रेवाड़ी जिला बना था, जोकि प्रदेश के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। इन विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सांस्कृतिक उत्सव रहा हरियाणवी संस्कृति पर केंद्रित

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक उत्सव में जिलेभर के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक कला और परंपरा से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। शिक्षा विभाग से कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.ज्योत्स्ना यादव व प्रवक्ता पूनम यादव की संयुक्त टीम द्वारा तैयार करवाए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सैनी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सुन ले मेरा ठिकाना, देश में देश है भारत, भारत में हरियाणा... गीत पर सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

छात्रा प्रिया ने सारा हिंदुस्तान घूम लिया, हरियाणा सा प्रदेश नहीं, पर दी प्रस्तुति
जैतपुर गांव की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रिया ने सारा हिंदुस्तान घूम लिया, हरियाणा सा प्रदेश नहीं... रागिनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी के विद्यार्थियों ने रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में तैयार लघु नाटक, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की छात्रा प्रिया ने एकल नृत्य, आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य, आरपीएस हांसाका के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बुधला के बच्चों ने गायन और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास की छात्राओं ने सामूहिक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव को शोभायमान कर दिया। हरियाणवी पहनावे के साथ मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रवक्ता सुधीर यादव ने बेहतरीन ढंग से निभाई। वहीं, बीन वादकों की धुनों पर परिसर में हरियाणवी लोक शैली की गूंज सुनाई दी।

सांस्कृतिक उत्सव में प्रस्तुतियां देते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें