फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा की बेटियों ने कर्नाटक को 35-22 से हराया

Sun, 28 Apr 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल के समापन के बाद एकत्रित हुए टीम के सदस्य व अन्य। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव डोहकी में पांच दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अंतर्गत लड़कों और लड़कियों के अंडर-19 नेटबॉल मुकाबलों के तीसरे दिन दोनों वर्गों में तेलंगाना के खिलाड़ी छाए रहे। तीसरे दिन के अन्य मुकाबलों में हरियाणा, केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र, विद्या भारती और चंडीगढ़ की टीमें विजेता रहीं। अब इन टीमों के बीच 29 अप्रैल को सुबह क्वार्टर फाइनल और शाम को सेमीफाइनल मुकाबले डोहकी गांव में ही होंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए प्रतियोगिता प्रभारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि तीसरे दिन लड़कियों के वर्ग में हरियाणा की टीम ने कर्नाटक को 35-22, केरल ने मध्य प्रदेश को 35-6, दिल्ली ने विद्या भारती को 11-2, महाराष्ट्र ने बिहार को 19-10 और तेलंगाना ने आंध्र प्रदेश को कांटे के मुकाबले में 19-18 से हराया। उधर लड़कों के वर्ग में तेलंगाना ने मध्य प्रदेश को 26-15, चंडीगढ़ ने बिहार को 15-10 तथा विद्या भारती ने केरल को रोमांचक मैच में 18-16 से शिकस्त दी।
भूपेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय खेल महोत्सव के चौथे दिन 29 अप्रैल को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। 30 अप्रैल को फाइनल मुकाबले होंगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह खनगवाल ने तीसरे दिन के मुकाबलों में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, कोच चरण सिंह, सुनील कुमार, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें