हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की एसोसिएट सदस्यता मिलते। स्रोत :
रेवाड़ी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन को आधिकारिक रूप से हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की एसोसिएट सदस्यता प्रदान की गई है।
यह मान्यता न केवल योगासन को एक संगठित और प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में राज्य में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर है बल्कि इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन अब राज्य स्तरीय ओलंपिक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अधिकारी बन गया है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र मीनू बैनीवाल ने कहा कियह उपलब्धि हरियाणा में योगासन खेल के निरंतर विकास, खिलाड़ियों के समर्पण, प्रशिक्षकों की मेहनत और संगठन की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
संघ के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने इस सदस्यता को टीम के सतत प्रयासों की मान्यता बताया और कहा कि वे हरियाणा में योगासन खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
संघ के सचिव डॉ. युद्धवीर ने कहा कि अब राज्यभर में योगासन खेल के प्रशिक्षण, चयन और आयोजन को अधिक संगठित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। यह सदस्यता खिलाड़ियों को न केवल पहचान दिलाएगी बल्कि सरकारी नौकरी के अवसरों और उच्चस्तरीय मंचों तक पहुंचने में भी सहायक सिद्ध होगी।