फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आशा रानी ने राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 4 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो : 3आशा रानी को सम्मानित करते अमित स्वामी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में हैंडबॉल कोच के रूप में कार्यरत ग्राम मन्दौला निवासी आशा रानी ने केरल के ओजीकोडे में 2 से 7 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

आशा रानी ने मास्टर-1 श्रेणी में भाग लेते हुए बेंच प्रेस में 95 किग्रा, स्क्वैट में 162.5 किग्रा, डेडलिफ्ट में 160 किग्रा वजन उठाकर तीनों श्रेणियों में रिकॉर्ड कायम किए और 4 स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही ओवरऑल प्रतियोगिता में कुल 413.5 किग्रा वजन उठाकर चौथा राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए ओवरऑल स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के बाद आशा रानी ने अपने कोच किरणदीप सिंह के साथ जिम एसोसिएशन रेवाड़ी के अध्यक्ष और यंगमैन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी से मुलाकात की। अमित स्वामी ने आशा रानी को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और संकल्प ने न केवल प्रदेश बल्कि देश को भी गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें