फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 108 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन व हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा योगासन जज प्रशिक्षण कार्यक्रम-2026 का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 108 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव डॉ. युद्धवीर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च तक किया जाएगा। इसमें 10 से 14 मार्च तक ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा जबकि 15 से 17 मार्च तक कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थान में ऑफलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन व वर्ल्ड योगासन और योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में तमिलनाडु योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महासचिव डॉ. सीवी जयंती ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि हरियाणा में योगासन खेल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने बताया कि जून के पहले सप्ताह में गुजरात में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा योगासन खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि और ग्रेडेशन की सुविधा भी दी जा रही है जिससे इस खेल को बढ़ावा मिल रहा है।

-
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण
विशिष्ट अतिथि डॉ. सीवी जयंती ने कहा कि किसी भी खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। निर्णायकों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का पालन करना चाहिए ताकि खेल की विश्वसनीयता बनी रहे। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. डीडी विद्यार्थी, जीटीसीसी चेयरमैन ईश्वर सिंह दुहन, उपाध्यक्ष गुरमेश, ईश आर्य, सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. मदन मानव, ट्रेनिंग डायरेक्टर अंश चौधरी, टेक्निकल टीम के अनुज कौशिक, अरुण ढिल्लों, विकास लाठर, प्रियंका, राकेश बुधवार सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष व सचिव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें