फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल ओपन कबड्डी में हरियाणा को दूसरा स्थान

Thu, 26 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
कबड्डी स्पर्धा में परचम लहराया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा कबड्डी टीम के खिलाड़ियों ने अंडर-19 नेशनल ओपन कबड्डी स्पर्धा में परचम लहराकर राज्य का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


ये प्रतियोगिता गोवा के मनगांव जिले के नेहरू स्टेडियम में 20 से 23 मई तक आयोजित की गई थी। इसमें हरियाणा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में 16 खिलाड़ी शामिल थे। टीम में गांव जड़थल का बेटा सोनल भी शामिल था। उसके गांव जड़थल पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से टीम के खिलाड़ियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद धर्मेंद खटाना ने शिरकत की।

कोच रामकंवार आकेड़ा ने बताया कि हरियाणा की टीम से खिलाड़ी जयभगवान, सनोज, सोनल, आशीष, जयबीर, सतेंद्र, दयानंद, मोहित, अनिल, सुनील, अक्षर, गौरव, गुमान सिंह आदि खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल हासिल किए। उन्होंने बताया कि गांव जड़थल पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से भी सभी खिलाड़ियों को पांच-पांच सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता में उनकी टीम ने सतारा, उत्तराखंड, कोलापुर जैसी टीमों को हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जिला पार्षद धर्मेंद्र खटाना ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई। इस मौके पर गौ सेवा ट्रस्ट व राजपूत सभा के सदस्यों ने भी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवा ट्रस्ट के प्रधान रिंकू यादव, योगेश चौहान, रवि चौहान, राजबीर, गौ सेवा दल के संरक्षक नरेंद्र, अध्यक्ष महेंद्र, अभय सिंह, अशोक चौहान, मास्टर देवेंद्र सिंह, निहाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें