फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: NH 152 D पर रेवाड़ी से चंडीगढ़ तक दौड़ेगी हरियाणा रोडवेज बस, जानिए तारीख और समय

Tue, 25 Apr 2023 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य परिवहन, रेवाड़ी द्वारा जन साधारण को सुगम एवं त्वरित बस सेवा प्रदान करने के लिए एक मई से रेवाड़ी से चंडीगढ़ वाया 152डी (एक्सप्रेस हाईवे) पर एक बस सेवा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो महाप्रबंधक रवीश हुड्डा ने बताया कि यह बस रेवाड़ी से प्रात: 5 बजे, कनीना से प्रात: 5:30 बजे, बुचावास से प्रात: 05:40 पर चलकर एनएच 152 डी से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से दोपहर 2 बजे चलकर वाया 152डी से रेवाड़ी आएगी। इस बस का ठहराव नांगल मूंदी, सीहा, डहीना, कनीना और बुचावास में होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में संचालित कोसली से जयपुर वाया डहीना, कुंड, मांढण, माजरी गंडाला, बहरोड़ बस सेवा को बहाल कर पुन: 27 अप्रैल से संचालित किया जाएगा, जो पूर्व की भांति प्रात: 6 बजे कोसली से चलकर जयपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें