विधानसभा सत्र के दौरान चर्चा करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और जोखिम को न्यूनतम करने की नीति पर चल रही है।
अन्नदाता के सम्मान से प्रदेश प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है। सरकार पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 9 हजार 885 मशीनें सब्सिडी पर दी गई है। भावांतर भरपाई योजना के तहत 157.16 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। हाल ही में मधुमक्खी पालकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के जोखिम से बचाने के लिए शहद को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
विधायक ने कहा कि विभिन्न जिलों में साझा बाजार और बस स्टैंडों पर विशेष दुकानें स्थापित की गई हैं। साइबर अपराध की रोकथाम में हरियाणा देश में सबसे आगे है। विधायक ने बताया कि हरियाणा अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास को तरजीह देते हुए सरकार ग्रामीण स्तर पर शहरी सुविधाएं देने के लिए कई परियोजनाएं चला रही है। सरकार ने गांवों में अटल लाइब्रेरी, इंडोर जिम व महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए हैं।