हर्षित यादव को सम्मानित करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
कुंड। गांव जैनाबाद निवासी मास्टर दिनेश कुमार के पुत्र हर्षित यादव ने प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई मेंस में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 300 में से 285 अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि के साथ हर्षित ने टॉपर्स की सूची में स्थान बनाकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हर्षित की सफलता पर ग्राम पंचायत की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि राजबीर प्रधान और जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र खोला ने हर्षित को सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है और हर्षित की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी कृष्णा देवी, पिता दिनेश कुमार, माता सुमन यादव और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। पंचायत की ओर से परिवारजनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रविंद्र सिंह यादव, अनिल कुमार, वेद प्रकाश, लेक्चरर सुरेश कुमार, लेक्चरर हरीश यादव, मास्टर रामसिंह व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।