फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मार्केट कमेटी चेयरमैन महेश यादव ने सहायता राशि के चेक बांटे

विज्ञापन
सहायता राशि का चेक देते मार्केट कमेटी चेयरमैन महेश यादव। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। मार्केट कमेटी के चेयरमैन महेश यादव ने अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के अंतर्गत आश्रित परिवारों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी चेयरमैन महेश यादव ने गांव सेहलंगा निवासी शर्मिला देवी पत्नी रविंद्र को पांच लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने गांव कुंजैया निवासी जयपाल को एक लाख 87 हजार 500 रुपये की सहायता राशि का चेक दिया।
चेयरमैन महेश यादव ने बताया कि किसी किसान की खेती का काम करते समय कोई दुर्घटना हो जाती है तो हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर योजना-2013 के अंतर्गत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी योजना के तहत आज ये चेक बांटे गए हैं। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव विकास यादव, नीलामी अभिलेखक राजेश, लेखाकार नरोत्तम, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें