फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरिद्वार-साबरमती स्पेशल ट्रेन का मार्ग परिवर्तित

विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित तकनीकी कार्यों के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है वहीं कुछ रेल सेवाओं के ठहराव और समय में भी आंशिक बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेल सेवा 5 मई को हरिद्वार से अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। यह रेल सेवा अब रेवाड़ी, रींगस और फुलेरा होकर चलेगी।
इस बदले हुए मार्ग के दौरान ट्रेन नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे उन क्षेत्रों के यात्रियों को अस्थायी रूप से सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस का भी समय बदला
अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक रेलसेवा के संचालन समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब 27 अप्रैल से किशनगंज स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 3 बजे के बजाय सवा 3 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें