फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हनुमान प्रसाद निर्विरोध प्रत्याशी घोषित

Wed, 24 Dec 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जांगिड़ धर्मशाला में आयोजित बैठक में एकत्रित हुए समाज के लोग। स्रोत : समाज
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जांगिड़ धर्मशाला में जांगिड़ समाज की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के 8 जिलों से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह जांगिड़ ने की। कार्यक्रम की शुरूआत में जांगिड़ ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र ने सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विज्ञापन

बैठक में समाज में एकता, समरसता और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड़ ने महेंद्र सिंह जांगिड़ द्वारा समाजहित में उठाए गए कदम की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव अत्यंत आवश्यक है। इससे समाज में आपसी मतभेद खत्म होते हैं और संगठन मजबूत बनता है।
बैठक का मुख्य एजेंडा 1 फरवरी को प्रस्तावित जांगिड़ समाज के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर रहा। इस विषय पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने गंभीरता से विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से फरीदाबाद निवासी हनुमान प्रसाद जांगिड़ को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया और निर्विरोध अपनी स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

कैलाश चंद्र ने इस निर्णय पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सर्वसम्मति फैसलों से समाज में भाईचारा, विश्वास और एकजुटता को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें