फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकान व गोदाम से चोरी में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी सोनू कुमार। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
धारूहेड़ा। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गोदाम से नकदी, मोटर व पाइप चोरी करने के मामले में एक आरोपी बिहार के जिला लक्की सराय के गांव गरसंडा हाल किरायेदार शिवनगर गांव महेश्वरी निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 22 दिसंबर को राजस्थान के भिवाड़ी निवासी राहुल बंसल ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने महेश्वरी में रह रहे मूल रूप से बिहार के गरसंडा निवासी सोनू कुमार को करीब डेढ़ साल पहले अपनी दुकान पर काम करने के लिए रखा था। सुबह करीब साढ़े 3 बजे उसके गोदाम के पड़ोसी सोनू सोनी ने उसे फोन पर बताया कि उसका गोदाम खुला हुआ है। गोदाम से चोरी कर रहे युवक को उसने पकड़ लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें