फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाफ मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 02 Feb 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कोसली में हाफ मैराथन के समापन के बाद एक मंच पर आए बच्चे व गणमान्य। स्रोत : प्र‌वक्ता
विज्ञापन
कोसली। कोसली में रविवार को आयोजित हाफ मैराथन में 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनिल यादव ने नाहड़ रोड रेलवे पुल के पास हरी झंडी दिखाकर किया। विजेता प्रतिभागियों नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

11, 5 और 5 किलोमीटर वर्ग के प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ पूरी की। विधायक अनिल यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं के अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखेंगे।
उन्होंने युवाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और ऐसे आयोजनों में भाग लेने का आग्रह किया। मैराथन कोसली कनीना रोड रेलवे पुल से शुरू होकर बाईपास कोसली और गांव जुड्डी होते हुए पूरा किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा ध्यान रखा। एनसीसी कैडेट्स और वालंटियर हर 200 मीटर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव और यूथ आइकॉन विकास यादव भी उपस्थित रहे।
11 और 8 किलोमीटर वर्ग के विजेताओं को 5100, 3100 और 2100 व 5 किलोमीटर वर्ग में 3100, 2100 और 1100 की राशि देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं और बच्चों को उत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें