फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में गुरावड़ा की टीम प्रथम

Mon, 02 Feb 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा से बाबा खाटू श्याम के लिए रवाना होती निशान पदयात्रा। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में महिला क्रिकेट टीम के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। भेरियां (कैथल) में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 12 टीमों ने भाग लिया था। इसमें गुरावड़ा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने टीम के सभी प्रतिभागियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। टीम के कोच नरेश कुमार ने छात्राओं को भविष्य में इसी क्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के कर्मचारियों ने छात्राओं को मंच तक पहुंचाते हुए गुलाब के फूल भेंट किए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं के लिए खाने का विशेष प्रबंध भी किया गया था।
विज्ञापन

संचालन डॉ. ज्योति शर्मा ने किया। समारोह में डॉ. सुशील दत्त, डॉ. नीरज, डॉ. भारती, अमित भौरिया, रजनी, मनीषा, डॉ. ज्योति, सुषमा और गीता रानी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें