फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को सही दिशा देना समाज की जिम्मेदारी : डॉ. बनवारी लाल

Sun, 30 Aug 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम सुनते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे के बूथ नंबर 181 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल सहित सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उसमें दिए संदेशों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का नशे की ओर बढ़ना चिंता का विषय है। युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में भी युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया है। युवाओं की ऊर्जा का उपयोग देश के विकास में होना चाहिए। इसके लिए परिवार और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

डॉ. बनवारी लाल ने प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। पेड़ पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों, युवाओं से जुड़े विषयों और देश में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, बलराज सिंह, अमीराम ठेकेदार, ओमप्रकाश, दीनदयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें