संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जीआरपी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की। इस दौरान रेल संपत्ति की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
बैठक में एसएचओ देवेंद्र कुमार ने रेलवार्डन सदस्यों को उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों की जानकारी दी। बताया कि किस प्रकार पुलिस व रेल वार्डन मिलकर यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्टेशन परिसर में यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए समय-समय पर रेलवार्डन के सहयोग से यात्री सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
एसएचओ ने बताया कि रेलवार्डन सदस्य आम नागरिक होते हैं, जो यात्रियों के बीच रहकर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु पर नजर रखते हैं और तुरंत पुलिस को सूचना देकर सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि रेलवार्डन की सक्रिय भागीदारी से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होती है।