फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिवाली पर पारंपरिक के साथ आधुनिक साज-सज्जा का बढ़ा चलन

Tue, 03 Nov 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेजांगला शौर्य दिवस को लेकर बातचीत करते। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों को सजाने-संवारने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार घरों की सजावट में पारंपरिक और आधुनिक साज-सज्जा का अनूठा मेल देखने को मिल रहा है। लोग रंगोली, मिट्टी के दीये, फूलों की माला और बंदनवार के साथ एलईडी लाइट, डिजाइनर कैंडल, वॉल हैंगिंग और आकर्षक सजावटी सामान से घरों को नया लुक दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में भी दिवाली की खरीदारी को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। इस बार सजावट में इको-फ्रेंडली और हैंडमेड उत्पादों को प्राथमिकता दी जा रही है। जूट, बांस, लकड़ी, मिट्टी और कपड़े से तैयार सजावटी वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
प्लास्टिक से बने सामान के बजाय प्राकृतिक सामग्री से तैयार उत्पादों की मांग बढ़ रही है। हाथ से बनी रंगोली, डिजाइनर दीये, तोरण और फूलों से तैयार बंदनवार भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

महंगाई के दौर में लोग सजावट पर अधिक खर्च करने के बजाय कम बजट में घर को आकर्षक बनाने के तरीके अपना रहे हैं। पुराने कांच के जार, बोतलों और डिब्बों को रंगकर उनमें लाइट और फूल लगाए जा रहे हैं।
वहीं पुराने कपड़ों से कुशन कवर, दीवारों के लिए हैंगिंग और अन्य सजावटी वस्तुएं तैयार की जा रही हैं। इससे घर की सजावट भी हो जाती है और पुराने सामान का दोबारा इस्तेमाल भी संभव हो रहा है। सोशल मीडिया पर मिलने वाले नए आइडिया भी लोगों को घर पर ही सजावटी सामान तैयार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पारंपरिक सजावट के साथ लाइटिंग का आकर्षण
नया बाजार के दुकानदार त्रिवेंद्र गुप्ता ने बताया कि घर के मुख्य द्वार पर रंगोली, फूलों की माला और पारंपरिक तोरण लगाने का चलन आज भी बरकरार है। इसके साथ लोग बालकनी, खिड़कियों और छतों को रंग-बिरंगी एलईडी लाइट से सजा रहे हैं। बाजार में अलग-अलग डिजाइन, आकार और कीमतों की लाइट उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि इस बार सजावट के सामान में पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के विकल्प मौजूद हैं। लोग मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित वस्तुओं के साथ आकर्षक लाइटिंग को भी शामिल कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस दिवाली घरों की सजावट में भारतीय परंपरा के साथ आधुनिकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की झलक दिखाई दे रही है।

रेजांगला शौर्य दिवस को लेकर बातचीत करते। स्रोत : संगठन

रेजांगला शौर्य दिवस को लेकर बातचीत करते। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें