गांव भाड़ावास निवासी एवं रेवाड़ी ब्लॉक समिति सदस्य ने बृहस्पतिवार को सीएम विंडो पर शिकायत देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से गांव में विकास कार्य एवं पेयजल की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।
ब्लॉक समिति सदस्य रोशनलाल ने सीएम विंडो पर दी गई शिकायत में कहा है कि गांव भाड़ावस की पीएचसी के मुख्य रास्ते पर गंदे पानी एवं कीचड़ भरा हुआ है। इससे गांव में बीमारी होने का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि छह माह से ग्राम पंचायत को बावल विधायक ने दस लाख की ग्रांट दी हुई है। इसके बावजूद गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। सीएम विंडो पर दी गई शिकायत में रोशनलाल ने गांव की अन्य समस्याओं का उल्लेख करते हुए गांव में विकास कार्य करने की गुहार लगाई है।
----
वर्जन
चुनाव से पहले ग्रांट मिली थी। गांव में प्रमुखता के तौर पर समस्याओं निर्धारण कर बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति गांव में आकर चल रहे विकास कार्यों को देख सकता है।
-कालूराम, सरपंच भाड़ावास