फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर स्वाति यादव का भव्य स्वागत

Tue, 10 Nov 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कुराश विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता स्वाति यादव का स्वागत करते परिजन व अन्य। स्रोत: प्
विज्ञापन
रेवाड़ी। कजाकिस्तान के अस्ताना में 4 से 9 नवंबर तक आयोजित 15वीं सीनियर कुराश विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली स्वाति यादव का मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। स्वाति कोसली थाना प्रभारी विद्यासागर की भतीजी हैं। परिवार और ग्रामीणों की ओर से आयोजित समारोह में स्वाति का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

स्वाति यादव के सम्मान में रेवाड़ी के सेक्टर-19 स्थित कोसली थाना प्रभारी विद्यासागर के आवास से खुली गाड़ी में रोड शो निकाला गया। रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वाति का स्वागत किया गया।
इसके बाद अटेली के गांव उनींदा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, विभिन्न गांवों के सरपंचों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समारोह में विजय एकता मंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने स्वाति यादव को बुके भेंट कर, प्रशस्ति पत्र देकर, पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से सम्मानित किया।
इस दौरान उनके प्रशिक्षक करमबीर कोच और हरियाणा कुराश एसोसिएशन के महासचिव सोमबीर पावड़िया को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि स्वाति यादव की उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। इसमें उनके प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कजाकिस्तान में विश्व स्तर पर पदक जीतना पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वाति यादव तथा दोनों प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें