फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गुड़ियानी में भव्य हिंदू सम्मेलन कल

Fri, 13 Feb 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। क्षेत्र के गुड़ियानी मंडल की ओर से 15 फरवरी को सुबह 10 बजे शिव मंदिर (बालधन रोड) के परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सुनीता देवी ने बताया कि गुड़ियानी मंडल में सुर्खपुर, शादीपुर, मूंदड़ा, बैरमपुर, जखाला और गुड़ियानी गांव शामिल हैं। सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रों की महिला शक्ति, युवा वर्ग और बुजुर्ग परिवार सहित भाग लेंगे।
सम्मेलन की शुरुआत 15 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा से होगी। यह यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। यात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

सम्मेलन का माहौल बनाने और जनजागृति के उद्देश्य से 14 फरवरी, शनिवार को दोपहर 2 बजे बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली गुड़ियानी शिव मंदिर से शुरू होकर जखाला, मूंदड़ा, बैरमपुर, सुर्खपुर और शादीपुर होते हुए वापस गुड़ियानी पहुंचेगी। इसमें छह गांवों और आसपास के क्षेत्रों के युवा डीजे के साथ भाग लेंगे।
आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न स्थानों से आए संत-महात्मा आशीर्वचन देंगे। शिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध देशी घी से बने भंडारे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही संत, साधु, मंदिर पुजारी, गौ-पालक, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, बोर्ड व कॉलेज डिग्री टॉपर और अन्य विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। देश के शहीदों की वीरांगनाओं को भी विशेष रूप से सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें