रेवाड़ी। पुलिस ने स्मैक बेचने के आरोप में मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी विक्रम उर्फ चिकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके मकान से 7.23 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की थी। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 19 सितंबर को सूचना मिली थी कि विक्रम उर्फ चिकरा अपने मकान से स्मैक बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेडिंग पार्टी गठित कर आरोपी के मकान पर दबिश दी। नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान 7.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। ये मामले थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी, थाना शहर रेवाड़ी और जिला नूंह में दर्ज हैं।