फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वेयरहाउस में खुले में अनाज, सुबह बारिश हुई तो ढकने की आई याद

Sat, 03 May 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 2वेयरहाउस में अनाज की बोरियों को तिरपाल से ढकते कर्मचारी। संवाद - फोटो : - हड्डी वार्ड में बंद पड़ा कूलर व एसी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मौसम में बदलाव और बूंदाबांदी की संभावना के बाद भी वेयरहाउस में अनाज की बोरियों का तिरपाल से ढंकने की व्यवस्था नहीं की गई थी। शुक्रवार की भोर में जब बारिश हुई तो कर्मचारी खुले में रखे फसल की बोरियों को तिरपाल से ढंकने में जुट गए।
वेयरहाउस में हजारों की संख्या में पड़ी बोरियों को तिरपाल से नहीं ढका गया था। सुबह बारिश होने के बाद जब मीडियाकर्मी वहां पहुंचे तो वेयरहाउस में मौजूद कर्मचारी बोरियों को तिरपाल से ढकने लगे। जब यह पूछा गया कि पहले बोरियों को क्यों नहीं ढका गया तो कर्मचारियों ने बताया कि बरसात होने की संभावना नहीं थी। कर्मचारियों ने कहा कि कुछ समय के लिए ही बारिश हुई जिसे अनाज को नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि, सवाल यह है कि अगर बरसात अधिक होती और अनाज भीग जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता। वेयरहाउस के अधिकारी भी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। वेयरहाउस में हजारों क्विंटल गेहूं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनाज मंडी में खुले में रखी गई बोरियों का नीचे का हिस्सा भीगा

रेवाड़ी अनाज मंडी में ज्यादा फसल टीन शेड के बाहर नहीं है। अधिकतर फसल टीन शेड के नीचे मौजूद है। इसलिए हल्की बारिश से ज्यादा नुकसान देखने को नहीं मिला। हालांकि, जो बोरियां खुले में बाहर रखी हुई हैं, वह बोरियां नीचे से कुछ हद तक भीग गई हैं। आढ़तियों का कहना है कि जैसे ही धूप होगी, फसल से भरी बोरियां सूख जाएंगी। ज्यादा बरसात नहीं हुई जिससे कोई खास नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें