फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फसल से अटी अनाज मंडी, गेहूं की उठान प्रक्रिया धीमी

विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। रेवाड़ी अनाज मंडी में फड़ पर लगी गेहूं की बोरियां। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार को रेवाड़ी, कोसली, बावल अनाज मंडी किसान फसल बेचने के लिए पहुंचे। जिले में अब तक कुल 572659 क्विंटल सरसों की आवक और 571662 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से 4 लाख क्विंटल सरसों की लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है। अभी भी डेढ़ लाख क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है। वहीं, गेहूं की जिले में 328925 क्विंटल आवक तथा 285075 क्विंटल की खरीद हुई है, जबकि 2 लाख क्विंटल का उठान हो चुका है। अभी 60 हजार क्विंटल गेंहू का उठान होना बाकी है।
विज्ञापन

गेहूं का उठान का कार्य अभी काफी धीमा चल रहा है। उठान का कार्य धीमा होने के कारण अनाज मंडी में व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी हो रही है। अगर बरसात एकदम से होती है तो फसल भी भीग सकती है। हर साल इसी प्रकार से उठान प्रक्रिया धीमी देखने को मिलती है। बावजूद व्यवस्था में अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसानों को पैसा भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। अगर उठान प्रक्रिया समय पर हो तो किसानों को पैसा भी मिल जाए।

खरीद एवं उठान कार्य में कोई ढिलाई न बरती जाए: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में खरीद एवं उठान कार्य में कोई ढिलाई न बरती जाए। सभी खरीद एजेंसियां समयबद्ध रूप से किसानों का भुगतान सुनिश्चित करें ताकि किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि मंडियों में स्टोरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि खरीदी गई फसल का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन


सूखा करके मंडियों में लाए फसल
डीसी ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को निर्धारित मानकों के अनुसार साफ-सुथरा और सूखा करके ही मंडियों में लेकर आएं, जिससे खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूरी खरीद प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि मंडियों में सुचारु व्यवस्थाएं बनाए रखें और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें