फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टैक्सी ड्राइवरों के लिए जीपीएस अनिवार्य

Thu, 18 Jun 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
चालकों से बातचीत करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बावल। थाना कसोला में जिले के सभी टैक्सी चालकों, वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने की।
विज्ञापन

डीएसपी ने सभी चालकों को सुरक्षा के दृष्टिगत जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कामर्शियल वाहनों में अनिवार्य रूप से जीपीएस लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी सवारी की बुकिंग से पहले मोबाइल नंबर, पहचान पत्र का रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। बिना सत्यापन के किसी भी अनजान व्यक्ति को सवारी न दी जाए। संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना पुलिस या डायल 112 पर देने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीडिंग से बचने और यात्रियों विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई। डीएसपी ने कहा कि टैक्सी चालक और ट्रांसपोर्टर सुरक्षा व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। जीपीएस और रिकॉर्ड प्रणाली से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। बैठक के अंत में ट्रांसपोर्टरों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें