फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दे सरकार : राजेंद्र

Mon, 01 Apr 2024 04:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने ओलावृष्टि से बर्बाद हुई सरसों और गेहूं की फसल की भरपाई के लिए प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

कहा कि बारिश और ओलावृष्टि से निकाली गई सरसों में नमी आना लाजमी है और नमी का बहाना लेकर उनकी सरसों खरीदी नहीं जाएगी और किसान को मजबूर होकर प्राइवेट व्यापारियों को सरकारी समर्थन मूल्य से नीचे बेचने के लिए विवश होना पड़ेगा। किसान नमी खत्म होने का इंतजार करता है तो तब तक सरकारी एजेंसी खरीद बंद कर देगी। इसलिए सरकार से मांग है कि सरकारी एजेंसी द्वारा सरसों की खरीद की समय सीमा एक माह तक और बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें