फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार रेलवे को पूंजीपतियों को बेचना चाहती है, कर्मचारियों के लिए खतरे की घंटी : दीक्षित

विज्ञापन
रेवाड़ी जंक्शन पर आए रेलवे यूनियन नेताओं का स्वागत करते कर्मचारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष सौरब दीक्षित व मंडल उपाध्यक्ष महेश शर्मा बरेली-भुज गाड़ी से रेवाड़ी पहुंचे। यहां पर यूनियन की ओर से शारवा के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सौरब दीक्षित ने कहा कि रेल मंत्री रेलवे के स्टेशनों को अंबानी व अडानी जैसे लोगों को बेच रहे हैं। यह रेलवे कर्मचारियों के लिए खतरे की घंटी है। इसका लगातार विरोध किया जा रहा है। कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डीए तो 11 प्रतिशत दे दिया, लेकिन एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर के भुगतान का कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे सभी कर्मचारियों में रोष है। इस बीच जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं उनको पेंशन व समापन भुगतान में भरी वित्तीय नुकसान हुआ है। लेकिन भारत सरकार ने उस पर कोई निर्णय नहीं लिया है, जो कि बहुत जरूरी है। दिसंबर में यूनियन के मान्यता के चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें 50 प्रतिशत वोट लेना जरूरी है। इसलिए अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएं। इस दौरान शाखा चेयरमैन अशोक यादव, सचिव शशि पूनिया, उपाध्यक्ष हरी राम मीणा संयुक्त सचिव सम्पत सिंह व सीपी यादव, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सहायक सचिव अजय शर्मा, परवेश कुमार व लरवन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें